अगर आप भी इस मंच पर कवितायेँ प्रस्तुत करना चाहते हैं तो इस पते पर संपर्क करें... edit.kavitabazi@gmail.com

Friday, May 11, 2012

.......ज़माना कहेगा क्या बात है !

दोस्त को भुलाना गलत बात है,
दोस्ती न निभाना भी गलत बात है
दोस्ती में दिल दुखाना भी गलत बात है
दोस्ती का तो जिंदगी भर साथ है 
अगर भूल गए तो सिर्फ खली है 
अगर साथ रहे तो ज़माना कहेगा क्या बात है !

@ संजय भास्कर 

Tuesday, May 8, 2012

बीत गयी यामिनी ..

मदिर ,मधुर ,धीमी धीमी
गुंजित है रागिनी
सुबह की लाली है
बीत गयी यामिनी ..

कुछ एक पल की जिंदगानी ,
एहसासों की रवानी
वक़्त की कागज़ पर
उकर गयी  सारी कहानी ........

थोड़े तुम थोड़े हम , दोनों का है जहाँ
चलो ख्वाब बाँट ले ,बन जाए आशियाँ

वो खून नहीं ,जिसमे जूनून नहीं
वो अलफ़ाज़ नहीं ,जिसमे आवाज़ नहीं
वो ज़िन्दगी नहीं ,जिसमे बंदगी नहीं
वो बशर कहाँ ,
जिसमे तू तू नहीं ,हम हम नहीं


जब साज तन्हाइयों का और राग खामोशियों का हो
तो ज़िन्दगी हर घड़ी एक संगीत बन जाती है


जब भी मासूम आँखें सवाल करे हैं ,
रब दी कसम बहुत बुरा हाल करे हैं

Sunday, May 6, 2012

manish shukla save your voice

अनशन का पाचवां रोज समाप्ति की ओर एक धृड  निश्चय के साथ बिना ,,जल ,,,के करीब २१ घंटे बीत चुके थे तभी अचानक आलोक और असीम को कुछ पुलिस वाले अस्पताल ले जाने के लिए आ गए उनके मना करने पर भी वो ,या यू कहे जबरन  अस्पताल  राम मनोहर लोहिया  ले गए जहा आलोक और असीम को तुरंत भर्ती कर लिया गया उनकी स्थिति देखते हुए डाक्टर्स ने जानकारी के तौर पे बताया की उनका ब्लड प्रेसर और पल्स रेट काफी कम था और उन्हें ग्लूकोस पे लगा दिया 
                                                                                                                       पर असीम और आलोक ने अस्पताल से ही अनशन जारी रखने की घोसडा कर दी है महत्वपूर्ण बात ये है की ये लड़ाई वो हमारे लिए लड़ रहे है  आशा है की हमारे facebook friends,users ,internet users जरूर आगे आएंगे और आन्दोलन को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे मै एक facebook user होने के नाते उनका सहयोग कर रहा हू अच्छी बात ये है की ये मुद्दा हम सभी का है आज एक दुसरे जुड़े रहने का माध्यम सिर्फ social networking site है जहा हम अपनी बात खुल कर कर सकते है और बहुत लोगो तक पंहुचा सकते है तो दोस्तों आगे आइये और इस मुहिम को आगे बढाइये .

facebook user
manish shukla
 

Monday, April 30, 2012

समझने की कोशिश करता हू जब हर बार लगती हों अनजान हों

क्या बात है बहुत परेशान हों 
बोलती तस्वीर सी सुनसान हों 

समझने की कोशिश करता हू जब 
हर बार लगती हों अनजान हों 

कुछ कहोगे ये सोचता हू जब भी 
झुक जाती हों बस ज़िन्दाजान हों 

मुझे लगता है तुम मेरे साथ हों 
और तुम किसी  की पहचान हों 

क्या कहू करता था या हू या कुछ भी नहीं 
'मनी'मेरे लिए अब तो बस एक मेहमान हों 
--------------------------------मनीष शुक्ल 






किरचों की तरह हटाया तुमने

क्यूं रिश्ता अपना मुझसे रेत सा बनाया तुमने।
और तमाम वायदों को कांच सा बनाया तुमने।

साथ रहना नहीं था तो टूट ही जाना था इसको,
 फिर क्यूं ऐसे ख्वाबों का महल सजाया तुमने।
 
वक्त   का  क्या,   बावफा  कब रहा है किसी का,
और वक्त  की तरह मुझको  आजमाया  तुमने।

तन्हाई के खराब मौसम में रिश्तों को सम्हाला मैंने,
दुपट्टे के कोरों से किरचों की तरह हटाया तुमने।
  
मेरे साथ ताउम्र रहने  की बात तुमने ही कही थी,
जोड़ना कभी, कितनी कस्मों को निभाया तुमने।


  • रविकुमार बाबुल

Saturday, April 21, 2012

रू-ब-रू


वो  पहली  किरण  और  तेरा  चेहरा  ,
बादलों  में  भी   उभर   आई   तेरी  ही  तश्वीर ,
हर  सांस  तेरे  बोलों  पर  थिरकने  लगी ,
तेरे  याद   में  वादियाँ  महकने  लगी ,

 सूरज  की  लालिमा  ने  तेरे  माथे  की  बिंदिया  की  यादें  दिलाईं  ,चहकने  लगे   पंची   जैसे   तेरी  चुरियाँ  मुझे   जगाने  आयीं  ,
शाख  के  पत्ते  झूमने  लगे  ,
होने  लगा   तेरे  पायलिया   का  गुमान ,
मिटटी   की  सोंधी  खुशबू  से  बरबस  आया
तेरे  हथेलियों  की  हिना  का  ध्यान  ,

 और   तभी  एक  पुरवैय्या  आई
और  एक सुंदर  ख्वाब  टूट   गया  
और  सामने  ज़िन्दगी  रू-ब-रू   करने  आ  गयी  थी मुझसे ...

Monday, April 16, 2012

"मेरी ज़िन्दगी...."



कि सावन में भी प्यासी मेरी ज़िन्दगी...
अँधेरे कि तरह सुनसान मेरी ज़िन्दगी...
उस धुएं कि तरह लापता मेरी ज़िन्दगी...
अपने ही जाल में फ़सी मेरी ज़िन्दगी...!!!!

कि सरीफ़ों के महफ़िल में बदनाम मेरी ज़िन्दगी...
भूखे और प्यासे जैसी लाचार मेरी ज़िन्दगी...
कि न्याय और धर्म के बीच लटकती मेरी ज़िन्दगी...
कि जिंदा है जिस्म, पर रूह से मरी मेरी ज़िन्दगी...!!!!

वसंत में भी सूखे सी जंजर मेरी ज़िन्दगी...
मिट्टी के घरोंदों सी कमजोर मेरी ज़िन्दगी...
अमावश में सन्नाटे से चीखती मेरी ज़िन्दगी...
कि हर तरफ है हरियाली पर, वीरान मेरी ज़िन्दगी...!!!!

तन्हाईयों से लिपटी बेजान  मेरी ज़िन्दगी...
कि कोयला भी तप कर हिरा बन जाता है...
पर उस कोयले से लिपटी कारीख मेरी ज़िन्दगी...
कि नग्न पड़ी लाश, बिन कफ़न मेरी ज़िन्दगी....!!!!!!

----राहुल राज

Monday, April 9, 2012

हर लफ़्ज़ का आईना

अपने हर लफ़्ज़ का ख़ुद आईना हो जाऊँगा.
उसको छोटा कह के मैं कैसे बड़ा हो जाऊँगा..

तुम गिराने में लगे थे तुम ने सोचा भी नहीं.
मैं गिरा तो मशाल बनकर खड़ा हो जाऊँगा..

tere dast-e-sitam

tere dast-e-sitam kaa ajz nahii.
dil hii kaafir thaa jis ne aah na kii......

Friday, April 6, 2012

फिर जिंदा हो...




इस  किस्तों वाली मौत को 
एकमुश्त मौत दे दो 
फिर खुशियों वाले ब्याज पर 
एक नयी जिंदगी लो
एक सही जिंदगी लो 
फिर जिंदा हो 
फिर जिंदा हो 

क्या खूब मुखौटा पहने है 
क्या खुद पर पर्दा डाला है 
है चमकती पट्टी आँखों पर
समझे खुद को निराला है 
ये झूठ के  परों को कतरों ज़रा 
फिर छूना सच के आकाश को 
अब छोडो, दुनिया के खौफ को 
इस  किस्तों वाली मौत को 
एकमुश्त मौत दे दो 
फिर खुशियों वाले ब्याज पर 
एक नयी जिंदगी लो
एक सही जिंदगी लो 
फिर जिंदा हो 
फिर जिंदा हो 

मन में रखे आईने को 
सही सूरत दे दो, जीने को 
देख दूजों की चकाचौंध 
क्यों खुद पर शरमाते हो 
इस उतरन को उतार फेकों 
फिर अपनी असल चमक देखो 
क्यों गीले कोयले से सुलगते हो 
इस  किस्तों वाली मौत को 
एकमुश्त मौत दे दो 
फिर खुशियों वाले ब्याज पर 
एक नयी जिंदगी लो
एक सही जिंदगी लो 
फिर जिंदा हो 
फिर जिंदा हो